फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole mobiles worth four lakh rupees in Pinahat Agra

आगरा: पिनाहट कस्बा में चोरों ने दुकान में लगाई सेंध, छत काटकर चार लाख रुपये के मोबाइल चुराए

Sat, 07 Aug 2021 12:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole mobiles worth four lakh rupees in Pinahat Agra
दुकान के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के पिनाहट कस्बा में शुक्रवार रात को चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान की छत काटकर घुसे और लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नगदी चुरा ले गए। दुकान स्वामी शनिवार सुबह पहुंचा तो दुकान की छत कटा देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिनाहट से पांच किमी दूर गांव क्योरी निवासी अंकुश शर्मा की कस्बा में नंदगवां तिराहे पर मोबाइल की दुकान है। वह शुक्रवार शाम को दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार सुबह को जब दुकान पर पहुंचे तो छत कटी हुई थी। दुकान के अंदर जाकर देखा तो कई मोबाइल गायब थे। गल्ले में रखी नगदी भी नहीं थी। 
विज्ञापन


दुकान मालिक अंकुश के मुताबिक चोर दुकान से 35 मोबाइल और पांच हजार की नगदी अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन में जुटी है। बता दें कि पिनाहट कस्बा में पूर्व में भी दुकानों से चोरी हुई है। अब एक और दुकान को निशाना बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed