फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole ICICI Bank ATM in mathura

यूपी: आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम ले गए चोर, करीब 38 लाख था कैश

Wed, 06 Feb 2019 12:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Feb 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole ICICI Bank ATM in mathura
आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम चोरी - फोटो : अमर उजाला
छाता क्षेत्र में हाईवे पर मंगलवार की देर रात को वेकमेट कंपनी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए। इस एटीएम में 37 लाख 91 हजार 200 रुपये थे जो कर्मचारियों की सैलरी के लिए मंगलवार की सुबह को ही डाले गए थे। एटीएम बूथ के आसपास किसी बड़े वाहन के पहियों के निशान मिले हैं जिसे डीसीएम टोयटा माना जा रहा है। सुबह को छह बजे जब एटीएम का गार्ड पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई।     
विज्ञापन

                    
छाता कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर (दिल्ली की तरफ) हाईवे पर वेकमेट कंपनी के बाहर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यह एटीएम कंपनी के कर्मचारियों के लिए ही लगवाया गया था। बुधवार की सुबह को करीब छह बजे एटीएम का गार्ड सूरज निवासी कोसीकलां यहां पहुंचा तो एटीएम बूथ पर लगा शटर तो बंद था लेकिन ताले टूटे पड़े थे। 
विज्ञापन


सूरज ने शटर उठाकर भीतर देखा तो एटीएम मशीन गायब थी। उसने तत्काल इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों को और पुलिस को दी। इत्तला पाकर छाता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि जिस तरह से तोड़फोड़ हुई है उससे लग रहा है कि पहले बदमाशों ने एटीएम मशीन को खोलने की कोशिश की। बाद में उसे उखाड़कर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम बूथ के बाहर गाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि बदमाश इसी गाड़ी में एटीएम को लादकर ले गए हैं। एजीएसटीटीएल कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश तिवारी ने छाता कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed