फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole 45 boxes of liquor in wine shop in mathura

मथुरा: चोरों ने शराब की दुकान में लगाई सेंध, चार लाख रुपये से ज्यादा का माल किया पार

Tue, 06 Jul 2021 05:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राधाकुंड (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। 

विज्ञापन
Thieves stole 45 boxes of liquor in wine shop in mathura
शराब की दुकान में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिल में राधाकुंड पुलिस चौकी क्षेत्र के राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान में सोमवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर चार लाख रुपये से ज्यादा की शराब और 45 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार बदमाश दिखे हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


राधाकुंड छटीकरा मार्ग स्थित सुनीता शर्मा अंग्रेजी शराब की दुकान पर सोमवार रात तकरीबन 2:30 बजे चार नकाबपोशों ने लोहे की रॉड से दुकान के शटर तोड़ दिया। शटर के अंदर चैनल गेट पर लगे ताले को तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश चोर दुकान की शटर तोड़कर दुकान प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


मथुरा में चोरी : सोता रह गया परिवार, चोरों ने कर दिया 'माल' पार, लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दुकान में रखी विभिन्न ब्रांडों की शराब, दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक सुनीता के पुत्र सुरेश चंद्र ने बताया कि नकाबपोश बदमाश 50 पेटी शराब और 45 हजार रुपये नगदी चुराकर ले गए हैं। शराब की कीमत चार लाख 10 हजार रुपये है। चोरी की घटना का पता मंगलवार सुबह चाल, जब अखबार वाला आया। 

उसने एक नजदीक के दुकानदार को जानकारी दी। दुकानदार ने सेल्समैन को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब की दुकान में चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं। फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed