{"_id":"60e3f9a28ebc3ebf002fac9e","slug":"thieves-stole-cash-and-jewellery-from-the-principal-house-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में चोरी : सोता रह गया परिवार, चोरों ने कर दिया 'माल' पार, लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में चोरी : सोता रह गया परिवार, चोरों ने कर दिया 'माल' पार, लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए
Tue, 06 Jul 2021 12:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:05 PM IST
सार
चोरों ने रात तकरीबन दो बजे वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। जब घटना का पता चला तो सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते फोरेंसिक एक्सपर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना हाईवे की आनंदवन कॉलोनी में बेखौफ चोरों ने एक कॉलेज के प्रधानाचार्य के मकान को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर और 48 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पास के कमरे में सो रहे प्रधानाचार्य मंगलवार की सुबह पानी पीने के लिए उठे तो खिड़की टूटी देख दंग रह गए।
विज्ञापन
अंदर कमरे में जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। सूचना पर हाईवे पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज आसपास के खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन