फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stealing the street light pole of smart city in Agra

आगरा: आधी रात को चुरा रहे थे स्मार्ट सिटी की 'खूबसूरती', राहगीर की सतर्कता से पकड़ा गया एक आरोपी

Sat, 26 Mar 2022 10:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

माल रोड और फतेहाबाद रोड पर कई स्थान पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत पोल लगाकर सुंदर लाइट लगाई गई हैं। इनसे रोशनी के साथ नजारा भी बदल जाता है। इन्हीं पोल को शुक्रवार रात को कुछ लोग लोडर टेंपो में लाद रहे थे। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Thieves stealing the street light pole of smart city in Agra
लोडर में लदे चोरी किए गए पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में वीआईपी मार्ग पर चोरों का गैंग विकास प्राधिकरण के ठेकेदार बनकर स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए गए पोल को चोरी कर रहा था। शुक्रवार रात को एक राहगीर की नजर पड़ गई। उनके पूछताछ करने पर तीन भाग गए, जबकि एक संदिग्ध पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


ताजगंज स्थित नगला टीन मोहल्ले के रहने वाले नितिन मौर्या जूतों की ट्रेडिंग का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे वो बाइक से आ रहे थे। माल रोड पर सुंदरता के लिए विशेष पोल पर लाइट लगी हैं। तारघर चौराहे के पास एक लोडर टेंपो खड़ा देखा। कुछ लोग पोल और लाइट को खोलकर जल्दी से टेंपो में डाल रहे थे। 

विज्ञापन

राहगीर ने लोडर के आगे बाइक लगाकर रोका 

इससे उनको शक हो गया। वह लोडर के पास आकर रुक गए। यह देखकर सभी लोग लोडर में बैठकर जाने लगे। उन्होंने पीछा किया। इस पर वह सुनसान रास्ते पर आ गए। इस पर भी नितिन घबराए नहीं। उन्होंने लोडर के आगे बाइक लगाकर रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक से पूछा कि यह पोल खोलकर क्यों ले जा रहे हो? इस पर उनमें से एक ने बताया कि एडीए के ठेकेदार ने कहा है। पोल खोलकर लगाए जाएंगे। मगर, नितिन को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने लोडर की चाबी निकाल ली और ठेकेदार को बुलाने की कहने लगे। यह देखकर लोडर से उतरकर तीन लोग भाग गए, जबकि एक पकड़ा गया।

112 पर किया कॉल

नितिन ने बताया कि उन्होंने एक को पकड़ने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम नंबर पर कॉल किया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। लोडर को कब्जे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पोल खोलकर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों की तलाश की जा रही है। कुछ पोल लोडर टेंपो में बरामद हुए हैं। 

रोशनी के साथ खूबसूरत लगता है रास्ता

माल रोड और फतेहाबाद रोड पर कई स्थान पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत पोल लगाकर सुंदर लाइट लगाई गई हैं। इनसे रोशनी के साथ नजारा भी बदल जाता है। इन पोल की कीमत अधिक रहती है। इन पोल को गला दिया जाता है। इस कारण ही चोरों के निशाने पर हैं। चोर कबाड़ियों को बेचते हैं। विकास प्राधिकरण ने पोल लगाने के लिए टेंडर निकाले थे। यह यमुना किनारा मार्ग, ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर भी लगे हैं।

योजना बनाकर करते हैं चोरी

पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि गैंग चोरी के लिए पूरी योजना बनाते हैं। वो सीसीटीवी कैमरे लगे स्थान के पोलों को नहीं चुराते हैं। बीच रास्ते में लगे ही पोल उखाड़ते थे। कई बार चौराहों पर पुलिस भी रहती है। इस कारण चौराहों पर नहीं जाते हैं। रात एक बजे से तड़के चार बजे तक चोरी करते हैं।

पहले भी पकड़ा गया गैंग

सदर में यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2021 में चोरों का गैंग पकड़ा गया था। तीन चोर रात में रेकी करते थे। तड़के चार से पांच बजे के बीच स्ट्रीट लाइट चोरी कर लेते थे। इसके बाद लाइट को कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपी में पुरानी मंडी के सनी, बिहारी और विनोद थे। उन्हें जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed