फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves pretending to be police officers looted gold worth 13 lakh from jewelers employee In Agra

UP: खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लूट लिया 13 लाख का सोना, ट्रेन से जयपुर जा रहा था सराफ का कर्मचारी

Sun, 24 Mar 2024 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

टप्पेबाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 13 लाख का सोना लूट लिया। वारदात सराफ के कर्मचारी के साथ घटित हुई। वह ट्रेन से कोलकाता से जयपुर जा रहा था। 

विज्ञापन
thieves pretending to be police officers looted gold worth 13 lakh from jewelers employee In Agra
सोना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर टप्पेबाजों ने जयपुर के सराफ के कर्मचारी से 13 लाख रुपये का सोना और रुपये लूट लिए। कर्मचारी ट्रेन से कोलकाता से जयपुर जा रहा था। आगरा कैंट स्टेशन पर दो लोगों ने सीट पर आकर वारदात की। पीड़ित सराफ दो महीने तक विभागीय कार्रवाई समझता रहा। पर, किसी विभाग से चेकिंग की बात सामने नहीं आने पर पुलिस उपायुक्त से शिकायत की। 

विज्ञापन


मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज किया गया है। पटेल नगर, जयपुर निवासी मनीष सोनी की मंसा ज्वेलर्स के नाम से सोने के जेवरात की फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि फर्म में माधोपुर निवासी प्रदीप सिंह कर्मचारी है। दो महीने पहले उसे 200 ग्राम 640 मिलीग्राम सोना देकर उसे कोलकाता भेजा था। मगर, वहां पर काम नहीं बना। 

विज्ञापन

उसे लौटकर आना पड़ा। 18 जनवरी को वो सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस से जयपुर आ रहा था। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची थी। तभी दो व्यक्ति सीट पर आए। खुद को पुलिस अधिकारी बताने लगे। एक ने अपना नाम प्रेम सिंह जादौन बताया।

कहा कि सूचना मिली है कि आपके पास अवैध तरीके से लाया गया सोना है। जांच के लिए ऑफिस चलना होगा। यह सुनकर प्रदीप घबरा गया। दोनों के कहने पर प्रदीप ट्रेन से उतर गया। वह भी साथ चलने लगे। ईदगाह पुल के पास ले जाकर आरोपियों ने जेल भेजने की धमकी दी। 

विज्ञापन

कर्मचारी ने सोने की खरीद से संबंधित दस्तावेज दिखाए, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। धमकाना बंद नहीं किया। इसके बाद सोना लूट ले गए। आरोपी सोने के साथ बैग, मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी ले गए। कर्मचारी बस से आगरा पहुंचा। घटना की जानकारी दी। सोना तकरीबन 13 लाख रुपये का था।

विज्ञापन

दो महीने बाद पुलिस से शिकायत

फर्म संचालक ने दो महीने तक पता किया। कई विभागों से जानकारी ली। पहले उन्हें लग रहा था कि किसी विभाग ने कार्रवाई की है। विभागों से कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर शिकायत की। मामले में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना शाहगंज पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed