फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves entered the shop using ladder and stole Rs 2.30 lakh

Agra News: सीढी लगाकर दुकान में घुसे चोर उड़ाए 2.30 लाख

Fri, 19 Jan 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the shop using ladder and stole Rs 2.30 lakh
गंजडुंडवारा। नगर के राजाराम चौराहा पर थोक किराना की दुकान से चोरों ने 2.30 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। मामले में दुकान स्वामी ने तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। घटना पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।
विज्ञापन

नगर के राजाराम चौराहा के समीप थोक किराना की दुकान है। दुकान स्वामी अमित कुमार का कहना है कि वह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। वह दुकान की नकदी एक बॉक्स में रखते थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह आए तो नकदी भरा बॉक्स चोरी हो चुका था। मामले की जानकारी पर अन्य दुकानदार भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दुकान स्वामी अमित ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 2.30 लाख रुपये की नकदी भरा बॉक्स चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि दो कर्मी उनकी दुकान पर काम करते हैं। पड़ौस पर लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी की फुटेज मिली है। जिसमें 2:10 बजे चोरी घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, वहीं 2:42 बजे वह बाहर निकल रहा है। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। चोरी के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed