{"_id":"5d6b8f1c8ebc3e93dd48d7ee","slug":"thieves-carry-heavy-safe-on-head-from-jewellery-shop-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात से भरी अलमारी सिर पर उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरात से भरी अलमारी सिर पर उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
Sun, 01 Sep 2019 02:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौल क्षेत्र के प्रकाश नगर में चोरों ने सराफ की दुकान का शटर तोड़ दिया। इसके बाद जेवरात से भरी अलमारी उठा ले गए। इसे खोलकर करीब तीन लाख के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार सुबह दुकानदार को घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोर नजर आ रहे हैं।
प्रकाश नगर निवासी विष्णु वर्मा की घर के पास ही मां दुर्गा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह दुकान पर आए तो शटर टूटा हुआ था। उसमें से अलमारी चोरी हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को अलमारी घटना स्थल से तकरीबन 800 मीटर दूर यमुना किनारे पर मिल गई। मगर, उसमें रखे जेवरात चोर ले गए थे।
चोरों ने अलमारी का दरवाजा तोड़ दिया। सराफ के मुताबिक, चोर तीन लाख रुपये के गहने ले गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें दो से तीन चार नजर आ रहे हैं। चोरों ने अलमारी अपने सिर पर रख रखी है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है।