{"_id":"65031e5f56728f389b0fdd34","slug":"thieves-broke-the-locks-of-two-houses-and-a-shop-and-made-away-with-goods-worth-lakhs-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक, रहें सावधान: घर और दुकान से समेट ले गए लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का आतंक, रहें सावधान: घर और दुकान से समेट ले गए लाखों का माल, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 14 Sep 2023 08:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 08:23 PM IST
सार
आगरा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घर और एक दुकान के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।
विज्ञापन
घर में हुई चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो दिन में 2 घर और 1 दुकान में चोरी की। लाखों रुपये, जेवरात और मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नंदा सिटी, द्वारिका धाम काॅलोनी निवासी प्रशांत मिश्रा के घर में मंगलवार रात सीढ़ी लगाकर चार चोर घुसे। परिवार एक कमरे में सो रहा था। चोर दूसरे कमरे से तीन मोबाइल, 40 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड चुरा ले गए। परिवार को सुबह जागने पर घटना का पता चला। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए।
विज्ञापन
इसी तरह चोरों ने बालाजीपुरम, ट्रांस यमुना में वारदात की। राहुल कुमार के घर से तीन मोबाइल, 30 हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। आवास विकास काॅलोनी निवासी भारत कुमार की कचहरी घाट में दुकान है। 11 सितंबर की रात उनकी दुकान में चोरी हुई। चोर दुकान में रखे 2 लाख रुपये समेट ले गए। पीड़ितों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन