फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves broke locks of closed house and stole goods In Agra police investigating

UP News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर माल किया पार; पुलिस कर रही जांच

Tue, 17 Sep 2024 09:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

ताजनगरी में चोरों ने बंद घर को अपना निशाना। ताले तोड़कर माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
thieves broke locks of closed house and stole goods In Agra police investigating
चोरी के बाद बिखरा सामान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बंद घर में ताले तोड़कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना किरावली थाना क्षेत्र के अभुआपुरा गांव की है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि दलवीर सिंह उर्फ नटुआपुत्र बहादुर सिंह सरपंच का मकान है। सोमवार को वह किसी मामले में न्यायालय आए थे। 

विज्ञापन


इधर, चचेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें सूचना दी कि तुम्हारे घर के ताले टूटे हैं। दलवीर सिंह पत्नी मधु को लेकर आये तो देखा कि घर का सार सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दूसरी मंजिल पर रखे बक्से का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मधु ने रोते हुए बताया कि आलमारी सहित छह ताले टूटे हैं। बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


दलवीर सिंह ने बताया कि वह आगरा में रहते हैं। वैसे चाहे जब चक्कर लगा जाते थे। परन्तु, नकदी कितनी थी तो वह नहीं बताया। पुलिस मौके पर पहुंची थाने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि तहरीर आई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। बंद मकान में चोरी हुई है। यह जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed