फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves broke lock of closed house In Firozabad stole jewellery and cash worth lakhs

Firozabad News: चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी की पार

Sun, 28 Jul 2024 05:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 05:58 PM IST
सार

सुहागनगरी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर के लोग मजलिश में गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पार कर दी। 

विज्ञापन
thieves broke lock of closed house In Firozabad stole jewellery and cash worth lakhs
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण एवं नकदी की चोरी की। मजलिस से वापस आने के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी की है। यहां के निवासी मंसूर जैदी अपने परिवार के साथ शनिवार को मजलिस में नौशहरा गए हुए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। रात के समय मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। जिन्होंने घर के अंदर अलमारी में रखे हुई एक चैन, चोर जोड़ी कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, छः पायल एवं 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। पीड़ित को घटना की जानकारी तब हुई, जब वह अपने परिवार के साथ मजलिस से वापस लौटकर आया। पीड़ित ने तत्काल ही डायल-112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed