{"_id":"66cc47a0aa5d75b8300910ab","slug":"thieves-broke-into-three-shops-of-gandhi-market-busiest-market-of-etah-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एटा में चोरों का आतंक, आधी रात को तीन दुकानों में लगाई सेंध; हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एटा में चोरों का आतंक, आधी रात को तीन दुकानों में लगाई सेंध; हजारों की चोरी
Mon, 26 Aug 2024 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:45 PM IST
सार
एटा के सबसे व्यस्त बाजार गांधी मार्केट की तीन दुकानों में चोरों ने सेंध लगाई। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
एटा कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार गांधी मार्केट में चोरों ने तीन दुकानों में सेंध लगाकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब कर्मचारी दुकानों पर पहुंचे। दुकानों में सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित साहनी साड़ी सेंटर, अजय फोम हाउस और साहनी जनरल स्टोर में चोरों ने आधी रात को सेंध लगाई। लेंटर काटने के बाद चोर तीनों दुकानों से 57 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब कर्मचारी दुकानों पर पहुंचे। सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी गई। एक साथ बाजार में तीन दुकानों में हुई चोरी की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी सहित पहुंची पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकानों को आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरा को खंगाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।