फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves broke gold chain from the neck of the devotees taking advantage of the crowd in Radharani fair

Mathura: राधारानी मेले में चोरों ने जमकर किया हाथ साफ, गले पर हाथ पड़ते ही छूटे श्रद्धालुओं के पसीने 

Tue, 14 Jun 2022 05:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 05:47 PM IST
सार

राधारानी मेले में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने श्रद्धालुओं के गले की चेनों को निशाना बनाया। एक दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से अधिक महिला श्रद्धालुओं की सोने की जंजीर तोड़ ली गई। इस दौरान लोगों ने दो सदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
 

विज्ञापन
thieves broke gold chain from the neck of the devotees taking advantage of the crowd in Radharani fair
थाने पर जुटी पीड़ितों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मानसरोवर में जेष्ठ माह की पूर्णिमा को विशाल मेला आयोजित हुआ, जिसमें चोरों ने श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करते हुए सोने की जंजीर को तोड़ लिया। सोने की जंजीर तोड़ते हुए श्रद्धालुओं ने दो सदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

भीड़ का फायदा उठाकर तोड़ी जंजीर

जेष्ठ माह की पूर्णिमा को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मानसरोवर कुंड में लगे मेले के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पर भीड़ का फायदा उठाते हुए आधा दर्जन से अधिक महिला श्रद्धालुओं की सोने की जंजीरों पर हाथ साफ किया गया। मेले में बिंदु पत्नी गिरीश चंद निवासी गोरई थाना इगलास, मंजू पत्नी रामकुमार निवासी रजाबल थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ एवं सीमा पत्नी देवराज सिंह निवासी 85 सेक्टर फरीदाबाद की सोने की जंजीर तोड़ ली गई। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पुलिस पर लगाया आरोप

इतना ही नहीं सीमा ने दो सदिग्ध युवती को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने मेले में तैनात पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले पुलिस अधिकारी

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं सोने की जंजीर चोरी हुई है उनकी तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पकड़ी सदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed