{"_id":"6a2a43ae6fe4b89b540ee8eb","slug":"thieves-break-into-locked-houses-escape-with-cash-and-jewellery-worth-lakhs-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घरों पर चोरों की नजर: लाखों की नकदी-जेवर समेट ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घरों पर चोरों की नजर: लाखों की नकदी-जेवर समेट ले गए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Thu, 11 Jun 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:42 AM IST
सार
आगरा के सिकंदरा और एत्माद्दौला क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। एक वारदात में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शिवाकुंज कॉलोनी केके नगर में बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवर साफ कर दिए।
पीड़ित फैज़ानुल्लाह ने बताया कि 8 जून को उनके पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। तीन लाख रुपये, सोने की 3 अंगूठी, चांदी की 3 चेन, लॉकेट और 2 जोड़ी पायल चोरी हुई थीं। सीसीटीवी की रिकार्डिंग में 5 जून की रात 1:44 बजे बाइक पर आए दो युवक चोरी करके जाते दिखे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर चोरी
एत्माद्दौला के अब्बास नगर निवासी रियाज के घर चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित ने बताया कि 6 जून को पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए थे। 8 जून की सुबह वह काम पर गए थे। रात 8 बजे वापस आए तो अंदर कमरे में अलमारी का लॉक टूटा मिला। उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।