फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves became active with the onset of winter four houses targeted stole goods worth lakhs

UP: सर्दी के आते ही चोर हुए सक्रिय, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों के माल पर हाथ किया साफ

Thu, 28 Nov 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

सर्द रात में चोरों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। चोरों ने बीती रात चार घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए। 
 

विज्ञापन
Thieves became active with the onset of winter four houses targeted stole goods worth lakhs
बिखरा हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सर्द रात शुरू होते ही चोरों ने भी धमाचौकड़ी शुरू कर दी है। मंगलवार रात को राधा नगर, सिकंदरा में एक के बाद एक 4 घरों को निशाना बनाया। चोर ज्यादा सामान तो नहीं ले गए, लेकिन घरों को खंगाल दिया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरों से चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राधा नगर निवासी सत्येंद्र सिंह के घर में रात दो बजे चोर घुसे। भूतल पर बने कमरे में घुस गए। अलमारी को खोलकर पर्स निकाल लिया। इसमें जेवरात और 10 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद पहली मंजिल पर किरायेदार के कमरे की कुंडी तोड़ दी। पूरा सामान खंगाल दिया। इसके बाद पिछले हिस्से में रहने वाले सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी दिनेश चंद शर्मा के पहली मंजिल पर रहने वाली किरायेदार रेनू के कमरे में चोरी की। वह घर पर नहीं थीं। दिल्ली गई थीं।
विज्ञापन


बाद में हरीश कुमार के पहली मंजिल पर बने कमरे की कुंडी तोड़ दी। मगर, कोई सामान नहीं था। वहीं पड़ोस में रहने वाले गौरव अवस्थी के भी पहली मंजिल पर बने कमरे की कुंडी तोड़ दी। बुधवार को थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर का जंगला उखाड़कर प्रिंटर-कंप्यूटर चोरी
फाउंड्री नगर स्थित डाकघर को भी चोरों ने मंगलवार रात को निशाना बनाया। जंगला तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद कंप्यूटर, प्रिंटर और कुर्सी-मेज भी ले गए।

ये भी पढ़ें -  'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed