फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thief's Habits Unchanged: Commits Two More Crimes Immediately Upon Release

आदत से मजबूर तौफीक: जेल से रिहा होते ही फिर की चोरी, यक्ष एप से सामने आ गई अपराध कुंडली

Wed, 08 Apr 2026 07:44 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 07:44 AM IST
सार

जेल से रिहा होते ही आरोपी ने दो नई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सीसीटीवी और यक्ष ऐप की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Thief's Habits Unchanged: Commits Two More Crimes Immediately Upon Release
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में 9 महीने की सजा पूरी करने के बाद भी चोर की आदत नहीं बदली। रिहाई होते ही चोरी की दो और वारदात कर डालीं। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिलने के बाद यक्ष एप की मदद से पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पहले उसने एक वृद्धा का मोबाइल फोन और 93 हजार रुपये तो दूसरी महिला से दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
विज्ञापन


शंभु नगर, एत्माद्दाैला निवासी निर्मल रानी के घर में ही मंदिर है। वह अकेले रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 मार्च दोपहर एक युवक आया। वह मिस्त्री के बारे में पूछने लगा। उन्हें बातों में ले लिया। अचानक मोबाइल फोन और 93 हजार रुपये ले गया। बाद में वारदात का पता चला। इसी तरह गाैतम नगर में महिला के घर से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। उन्होंने भी पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि चोर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए। दोनों घटनाओं में एक ही आरोपी नजर आ रहा था। इस पर यक्ष एप पर फोटो डाला गया। इसमें पता चला कि आरोपी गाैतम नगर निवासी ताैफीक है। उसके खिलाफ चोरी सहित अन्य धारा में 7 प्राथमिकी दर्ज थीं। उसे चोरी के एक मामले में 9 महीने की सजा भी हुई थी। वह 20 मार्च को ही जेल से रिहाई पर बाहर आया था। मगर उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने चोरी की दो वारदातों को अंजाम दे डाला। उसकी गलत आदतों की वजह से बीवी छोड़कर चली गई है। तीन साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed