फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief steals smart watch and mobile from IPL cricketer house in Agra

आईपीएल क्रिकेटर के घर चोर ने किया 'खेल': सुबह सात बजे हुई वारदात, बिस्तर से उठ देखा कमरे का हाल तो उड़े होश

Sat, 07 Aug 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 04:05 PM IST
सार

चोर ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब क्रिकेटर की मां गुरुद्वारे गईं हुईं थीं। क्रिकेटर और उनके पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। 

विज्ञापन
thief steals smart watch and mobile from IPL cricketer house in Agra
क्रिस गेल के साथ तजेंद्र सिंह ढिल्लन - फोटो : twitter @TajindersinghD6

विस्तार

आगरा में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इस बार एक चोर ने आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन के घर को निशाना बनाया है। चोर ने दिनदहाड़े घर में घुसकर स्मार्ट घड़ी, दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


थाना कमलानगर क्षेत्र के बल्केश्वर में आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन का मकान है। शुक्रवार सुबह तकरीबन सात बजे एक युवक उनके घर में घुसा। उसने कमरे से स्मार्ट घड़ी, दो मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। तजेंद्र ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब उनकी मां गुरद्वारे गईं थीं। 
विज्ञापन


दूसरे कमरे में सो रहे थे क्रिकेटर और उनके पिता
तजेंद्र और उनके पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब वे सोकर उठे तो घर में सामान बिखरा पड़ा देखा। कमरे में तजेंद्र की स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन और पर्स रखा था। यह सामान कमरे में नहीं मिला। घर का दरवाजा खुला था। इस पर उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक घर में घुसता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद क्रिकेटर तजेंद्र सिंह अपने पिता के साथ थाना कमला नगर पहुंचे और शिकायत की। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है। 

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रह चुके हैं तजेंद्र 
ऑलराउंडर तजेंद्र सिंह ढिल्लन रणजी में खेल चुके हैं। फिलहार वह राजस्थान की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। 2018 में मुंबई इंडियंस और 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अपने परिवार के साथ बल्केश्वर स्थित इसी मकान में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed