{"_id":"5d7358768ebc3e014e27efdf","slug":"thief-arrived-at-the-owner-s-showroom-to-sell-stolen-clothes-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से चोरी कर मालिक के शोरूम में ही कपड़े बेचने पहुंचा युवक, खुला चौंकाने वाला 'राज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम से चोरी कर मालिक के शोरूम में ही कपड़े बेचने पहुंचा युवक, खुला चौंकाने वाला 'राज'
Sat, 07 Sep 2019 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कपड़ा व्यापारी के गोदाम में पूर्व कर्मचारी ही चोरी कर रहे थे। चोरी का माल खरीदने वाला एक खरीदार मालिक के शोरूम पर ही कपड़ों का सैंपल दिखाने पहुंच गया। इस पर व्यापारी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तीन खरीदार सहित चार आरोपी पकड़ लिए।
थाना हरीपर्वत के जानकी भवन निवासी प्रमोद कुमार तिवारी का शीतला गली में रेडीमेड कपड़ों का गोदाम है। वहीं गोदाम के पीछे प्रगति मॉल में शोरूम है। शोरूम से पिछले दिनों 25 बंडल कपड़े और कैश चोरी कर लिया गया था। इस मामले में थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया था।
दो दिन पहले प्रमोद कुमार के शोरूम में एक व्यक्ति आया। उसने कपड़ों का सैंपल दिखाया। जिन कपड़ों को दिखाया, वो प्रमोद कुमार के गोदाम से चोरी हुए थे। हालांकि उक्त व्यक्ति चला गया। व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

नौकर करा रहे थे गोदाम में चोरी
सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में फहीम निवासी मंटोला, विवेक तिवारी निवासी ताजगंज, जीशान निवासी न्यू आजमपाड़ा और आशीष अग्रवाल निवासी हींग की मंडी हैं। उनसे 17 बंडल रेडीमेड कपड़े और 24 हजार रुपये बरामद हुए।
विवेक शोरूम में पूर्व में काम करता था। मगर, कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी। फहीम और जीशान फड़ दुकानदार हैं, जबकि आशीष की मानपाड़ा में कपड़ों की दुकान हैं। उन्होंने माल खरीदा था। जीशान ही माल दिखाने पहुंचा था।
बनाई थी डुप्लीकेट चाबी
व्यापारी के गोदाम में चोरी में उनके तीन और कर्मचारी शामिल थे। इनमें आनंद निवासी चारसू दरवाजा, शुभम निवासी रोशन मोहल्ला और मोहम्मद कैफ निवासी ताजगंज हैं। वो फरार हैं। कैफ गोदाम की चाबी लेकर जाता था। इसी बीच गोदाम की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली। उसने साथियों की मदद से चोरी कराई।