फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   They were preparing to assault people at Agra College and then opened fire at Shah Market

Agra News: आगरा काॅलेज में मारपीट करने की तैयारी में थे, शाह मार्केट में कर दी फायरिंग

Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
They were preparing to assault people at Agra College and then opened fire at Shah Market
आगरा। हरीपर्वत के शाह मार्केट में बुधवार को बाइक खड़ी करने के विवाद मेें मारपीट और फायरिंग कर भागते दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मौके से भाग निकले तीन साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दुकानदारों और पीड़ित युवक के तहरीर देने से इंकार करने पर पुलिस मामले में खुद वादी बनी है।
विज्ञापन

पूछताछ में वांछित तीनों युवक सिकंदरा के गैलाना रोड के रहने वाले पता चले हैं। आरोपी पूर्व में हुए विवाद में मारपीट करने के लिए आगरा काॅलेज जा रहे थे। बुधवार को शाह मार्केट में बाइक खड़ी करने के विवाद में कैनोपी लगाकर सिम बेचने वाले मनीष गोयल से युवकों ने मारपीट की थी। दुकानदार बचाने आए तो तमंचे से फायर कर दिया था। गोली मनीष की कनपटी से रगड़ती हुई निकली थी। दो आरोपी रूनकता के आकाश व कमलानगर के सोहन को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में नेहरू नगर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा की ओर से पांच पर जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी हुई है कि गोली गैलाना के अभय चौहान ने चलाई थी। उसके साथ आया रोहित बघेल भी तमंचा लिए था। रोहित आगरा काॅलेज में पढ़ता है। कुछ दिन पहले उसका काॅलेज के एक छात्र से विवाद हुआ था। मारपीट करने के लिए पांचो आगरा कॉलेज जा रहे थे। काॅलेज की छुट्टी में समय था। आरोपियों ने पहले वजीरपुरा में बिरयानी खाई। इसी दौरान मोबाइल का टेंपर्ड लगवाने शाह मार्केट गए, जहां विवाद हो गया। गैलाना निवासी रोहित बघेल, अभय चौहान और शीलू फायरिंग के बाद भाग निकले थे। पुलिस उनके घर पर दबिश देने पहुंची थी। तीनों घर पर नहीं मिले। टीम तलाश में लगी है। गिरफ्तारी के बाद तमंचा बरामद कर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन रहा बाजार में सन्नाटा
शाह मार्केट में मारपीट और फायरिंग के बाद घटना के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पूरे शहर को विवाद की जानकारी हो गई थी। मार्केट में हर दुकानदार और कर्मचारी कल के प्रकरण की चर्चा कर रहा था। वहीं रोज के मुकाबले ग्राहकोें की संख्या आधी से कम रही। बाजार में सन्नाटा दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed