फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   They called and threatened with verbal abuse and casteist slurs over the non-payment of an installment.

Agra News: किस्त जमा नहीं होने पर कॉल कर गाली-गलौज, जातिसूचक बातें बोल धमकाया

Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
They called and threatened with verbal abuse and casteist slurs over the non-payment of an installment.
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के कहरई निवासी युवक ने बजाज फाइनेंस के रिकवरी एजेंट पर लोन की किस्त बकाया होने पर फोन पर गाली-गलौज करने, बाबा साहब और जिलाधिकारी आगरा के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कहरई निवासी नरेश ने बताया कि उन्होंने संजय प्लेस स्थित बजाज फाइनेंस शाखा से 68 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसकी अदायगी 33 किस्तों में होनी थी। आरोप है कि उन्होंने 10 किस्तें समय पर जमा कर दी थीं। किसी कारणवश 11वीं किस्त समय पर नहीं जमा हो सकी। 15 जून को रितेश राज नामक व्यक्ति का फोन आया। नरेश का आरोप है कि उन्होंने अगले महीने पेनल्टी के साथ दो किस्तें जमा करने की बात कही। आरोपी ने फोन पर गालियां दीं और बाबा साहब और जिलाधिकारी आगरा के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed