फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   These trains ran several hours late due to fog

Railways: घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक...घंटों देरी से चलीं ये गाड़ियां, परेशान रहे यात्री

Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:03 PM IST
सार

कोहरे की मार रेल संचालन पर देखने को मिल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रहीं हैं। कड़ाके की सर्दी में यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
These trains ran several hours late due to fog
कोहरे में आती ट्रेन

विस्तार

घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आगरा कैंट से गुजरने वाली 15 ट्रेन दो घंटे से साढ़े चार घंटे से भी ज्यादा लेट रहीं। इसके चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं रोडवेज ने भी रात की बसों में कटाैती कर दी है। अब रात के समय 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। कोहरे में लेट चल रहीं ट्रेनों के कारण आगरा कैंट पर 55 और मथुरा में 62 यात्रियों ने 2, 21,680 रुपये का रिफंड लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर 15 ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। सबसे अधिक देरी एपी एक्सप्रेस और पटना–कोटा एक्सप्रेस जो साढ़े चार घंटे से अधिक लेट रहीं। मालवा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस तीन घंटे और दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे से अधिक देरी से स्टेशन पहुंची। गोंडवाना एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और एनडीएलएस इंटरसिटी एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे तक लेट रहीं। बनारस–आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक और आगरा कैंट–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली।
विज्ञापन


इसके अलावा एलटीटी–हरिद्वार एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और तमिलनाडु एक्सप्रेस भी दो से लगभग पाैने चार घंटे तक लेट रहीं। लगातार ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को रात से सुबह तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन लेट हैं। यात्री यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति देखकर ही स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed