फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के हुस्न को जहरीली हवाओं से बचाएगी ये मशीन, हुकूमत ने किये कई और जतन

Tue, 05 Nov 2019 12:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
These machines will save Taj Mahal from pollution
ताजमहल के बाहर लगाई गई वायु शोधक वैन - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण की मार इनसानों के साथ-साथ इमारतों पर भी पड़ रही है। संग-ए-मरमर से बना ताजमहल भी प्रदूषण की मार झेल रहा है और इसका असर उसकी खूबसूरती पर भी पड़ रहा है। अब हुकूमत ने ताज को प्रदूषण से बचाने के लिए एक और जतन किया है। प्रशासन ने ताजमहल में एयर प्योरिफाइंग मशीनें लगाई हैं। उसका दावा है कि ये मशीनें हवा साफ करेंगी जिससे ताजमहल पर वायु प्रदूषण का असर कम होगा। 
These machines will save Taj Mahal from pollution
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
सफेद संगमरमर से बनी विश्व की खूबसूरत इमारत पर प्रदूषण चिंता का कारण रहा है। वायु प्रदूषण को जिला प्रशासन, आगरा नगर निगम और यूपीपीसीबी ने दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन-आइडिया के साथ मिलकर दो एयर प्यूरीफायर वैन को प्रदूषण से निपटने के लिए शहर में लगाया है। इनमें से ताजमहल के पश्चिम द्वार के पास लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस वैन को 24 अक्टूबर को आगरा लाया गया था।
These machines will save Taj Mahal from pollution
वायु शोधक वैन - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम के कार्यकारी इंजीनियर आरके राठी का कहना है कि एक एजेंसी को मशीनों से सफाई करने की जिम्मेदारी दी गई है औऱ साथ ही ताज के दरवाजों पर हवा साफ करने वाली मशीनें लगाई गई हैं।  बकौल राठी ये मशीनें आठ घंटे में 15 हजार क्यूबिक मीटर हवा साफ कर सकती हैं। इन मशीनों का इस्तेमाल हम शहर में बीते चार दिनों से कर रहे हैं। इसके अलावा हम मशीनों की मदद से शहर में और पेड़ों पर पानी का छिड़काव भी करवा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These machines will save Taj Mahal from pollution
पेड़ों की धुलाई करते नगर निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने धूल कणों में कमी लाने के लिए हर दिन सड़कों और पौधों की धुलाई शुरू कर दी है। शहर की प्रमुख सड़कों पर छिड़काव और पौधों पर तेज बौछार से धूल हटाने के लिए 6 वाहन लगाए गए हैं। इनमें दो वाटर स्प्रिंकलर में से एक भगवान टाकीज से सुभाष पार्क होते हुए मारुति इस्टेट, सिकंदरा तक दोनों साइड पर छिड़काव करेगा, वहीं दूसरा बड़ा स्प्रिंकलर सुभाष पार्क से प्रताप पुरा, टीडीआई मॉल, ताज व्यू से पुरानी मंडी, वाटरवर्क्स से यमुना किनारा रोड पर छिड़काव करेगा। 
विज्ञापन
These machines will save Taj Mahal from pollution
पेड़ों पर पानी छिड़ते नगर निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
चार छोटे वाहन भी पेड़ों की धुलाई के लिए रहेंगे। इनमें एक भगवान टाकीज से सेंट जोंस तक, दूसरा सेंट जोंस से कलेक्ट्रेट पुल तक, तीसरा कलेक्ट्रेट से प्रतापपुरा और चौथा वाहन पुरानी मंडी से टीडीआई मॉल तक दोनों साइड के पेड़ों की धुलाई करेगा। अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क और पेड़ों पर जमा धूल हटाने के लिए यह स्थाई व्यवस्था की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed