फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be security arrangements in the collectorate on the lines of civil

Agra News: कलेक्ट्रेट में होगी दीवानी की तर्ज पर सुरक्षा की व्यवस्था

Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
There will be security arrangements in the collectorate on the lines of civil
कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते सीओ।
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा भी अब दीवानी न्यायालय की तर्ज पर होगी। अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगेगी वहीं सघनता के साथ चेकिंग होगी। शुक्रवार को सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण कर खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अनधिकृत प्रवेश करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीओ सिटी ने परिसर का निरीक्षण करने के बाद बेतरतीब खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली। वहीं परिसर के प्रथम और द्वितीय गेट की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। सीओ सिटी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में रोजाना कई लोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास आते हैं। यहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के कार्यालय है। ऐसे में सुरक्षा अहम है।
विज्ञापन

अधिकारियों के कार्यालय के बाहर व आसपास तो कर्मी तैनात रहते हैं। इसके साथ ही परिसर में भी पुलिस की सक्रियता रहती है। लेकिन कुछ लोग बेवजह वाहनों को अंदर लाकर बेतरतीब खड़ा कर जाते हैं। जिनका परिसर में आने का कोई विशेष कारण नहीं होता। वाहनों की अधिकता के चलते आवश्यक कार्य से आए लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यवस्था में सुधार के लिए निरीक्षण किया गया है। परिसर की सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं में बदलाव जल्द ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed