आगरा: दो लाख लोगों को आज सुबह भी नहीं मिलेगा पानी, जोनल पंपिंग स्टेशन पर चल रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन पर नए भूमिगत जलाशय के आउटलेट कनेक्शन का काम चलने के कारण मंगलवार सुबह दो लाख लोगों को पानी नहीं पाएगा। नौलक्खा और आसपास के इन लोगों को सोमवार की शाम भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े नौलक्खा जोनल पंपिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे के बाद शटडाउन लिया गया। इस दौरान केवल नौलक्खा क्षेत्र की जलापूर्ति बंद की गई, जबकि जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़ी अन्य लाइनों से सप्लाई जारी रही।
नौलक्खा से जुड़ी एमईएस और सैन्य क्षेत्र की लाइन पर जल निगम अगले सप्ताह आउटलेट कनेक्शन का काम करेगा। उसके लिए फिर शटडाउन लिया जाएगा। जल निगम अधिकारियों के मुताबिक एक ही दिन में दोनों लाइनों के कनेक्शन मुमकिन नहीं थे।
अगले सप्ताह भी होगा काम
जलनिगम (गंगाजल इकाई) के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर आरके गुप्ता ने कहा कि हमने दो लाइनों पर आउटलेट कनेक्शन किए हैं। मंगलवार की सुबह से पानी देना शुरू कर देंगे। अगले सप्ताह सैन्य क्षेत्र वाली लाइन पर आउटलेट कनेक्शन के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
एक लाइन की आपूर्ति बंद की
जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने कहा कि जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से केवल नौलक्खा पंपिंग स्टेशन की एक लाइन की सप्लाई बंद की गई थी। बाकी वाटरवर्क्स चालू रहा।
नगला हवेली के लोगों ने मांगा पानी
नगला हवेली के लोगों ने पानी की सप्लाई के लिए सोमवार को जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। नगला हवेली के चौ. रामवीर सिंह ने बताया कि तीन महीने से पानी ना मिलने के कारण लोग परेशान है।
जनता में आक्रोश है। अगर जल्द से जल्द पानी नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा। इस दौरान सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।