फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be no shortage of water now, three tube wells will be installed soon

Agra News: अब नहीं होगी पानी की किल्लत, जल्द लगेंगे तीन नलकूप

Tue, 31 Oct 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of water now, three tube wells will be installed soon
संवाद न्यूज एजेंसीकासगंज। आगामी समय में शहर में पेयजल की किल्लत का नगरवासियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। हर घर जल योजना के तहत शहर में तीन नलकूप लगाए जाएंगे। इसके लिए 29 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत हो चुके हैं। नगर पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने कहा कि इसके लिए आवंटित धनराशि मिलते ही जलनिगम के द्वारा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में इन नलकूपों की स्थापना तीन अलग-अलग स्थानों पर की जानी है। एक नलकूप प्रभुपार्क में स्थापित किया जाएगा। दूसरा नलकूप पुराने एसडीएम कोर्ट में और एक नलकूप नगरपालिका परिसर में स्थापित किया जाएगा। शहर की नवीन पेयजल व्यवस्था का लाभ शहर के सभी इलाकों में पहुंचेगा। पर्याप्त पानी मिलने पर मोटर आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

पहले फेज में 7 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। अभी 18 वार्डों में भी इन योजनाओं में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। पाइपलाइन बिछने और नलकूपों का संचालन शुरू होने पर लोगों को पानी की अच्छी आपूर्ति मिलेगी। हर घर तक पानी की पहुंच बनेगी। शहर के लोगों को शुद्ध और स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
- नगर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर घर नल योजना के अंतर्गत तीन नलकूप स्थापित किए जाएंगे। नलकूप स्थापना का कार्य जल निगम के द्वारा किया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, लेकिन अभी धन आवंटित नहीं है- मीना माहेश्वरी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed