{"_id":"60d21ad48ebc3e32313310ac","slug":"there-will-be-no-problem-of-oxygen-in-the-district-two-more-plants-will-be-set-up-mainpuri-news-agr496878848","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ऑक्सीजन की नहीं होगी दिक्कत, दो और लगेंगे प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ऑक्सीजन की नहीं होगी दिक्कत, दो और लगेंगे प्लांट
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए दो और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। पहले कोविड लेवल टू अस्पताल और भोगांव में प्लांट स्वीकृत हुए थे। अब जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल में भी लखनऊ से आई टीम ने जगह चिन्हित की है।
कोरोना महामारी के दौरान आए ऑक्सीजन संकट से निटपने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व में जिले के कोविड लेवल टू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू हो चुका है। भोगांव सीएचसी में भी इसकी तैयारी हो गई है। अब सरकार ने प्रधानमंत्री केयर फंड से जिले के लिए दो ऑक्सीजन प्लांट दिए है। इनमें एक प्लांट जिला अस्पताल और दूसरा प्लांट सौ शैया अस्पताल के लिए स्वीकृत हुआ है।
सोमवार को लखनऊ से आई विभागीय टीम ने दोनों अस्पतालों में प्लांट स्थापित करने के लिए जगह की नापजोख की। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय और सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। जिला अस्पताल में टीबी वार्ड के पास और सौ शैया अस्पताल के लिए सीएमएस आवास के पीछे खाली पड़ी जगह में प्लांट की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में दो और ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होगी इसके लिए स्थान चयन के साथ जमीन की नापजोख कराई गई है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ