Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There were many complaints regarding land, DM-SP reprimanded

Agra News: भूमि संबंधी शिकायतों का अंबार, डीएम-एसपी ने लगाई फटकार

Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
There were many complaints regarding land, DM-SP reprimanded
मैनपुरी। थाना एलाऊ में शनिवार को थाना समाधान दिवस लगा। डीएम अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शिकायतों को सुना। भूमि पर अवैध कब्जों की बढ़ती शिकायतों पर दोनों अधिकारियों ने असंतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि राजस्व व पुलिसकर्मी इनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं, जिससे भूमि मालिकों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलते ही संबंधित लेखपाल, हल्का इंचार्ज, और बीट कांस्टेबल को तुरंत मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जाए। सार्वजनिक स्थानों जैसे चकरोड, तालाब, चरागाह की भूमि से अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाएं। कब्जा हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। धारा-24 राजस्व संहिता की कोई भी पैमाइश लंबित न रहे। सभी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी भोगांव और थानाध्यक्ष एलाऊ को तत्काल प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष एलाऊ, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed