{"_id":"663a08972e7991ee400fdecc","slug":"there-was-silence-at-the-bus-stand-passengers-did-not-come-out-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-117051-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस स्टैंड पर रहा सन्नाटा, नहीं निकले यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस स्टैंड पर रहा सन्नाटा, नहीं निकले यात्री
Tue, 07 May 2024 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 May 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-1
बस स्टैंड पर रहा सन्नाटा, नहीं निकले यात्री
मैनपुरी। मंगलवार को हुए मतदान के चलते सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा रहा। बाहर जाने के लिए लोग घरों से नहीं निकले। चालक और परिचालक बस स्टैंड पर सवारियों का इंतजार करते रहे। मार्ग पर चलने वाली बसों को भी विलंब से संबंधित मार्ग पर रवाना किया गया।
बस में कम से कम 25 यात्री होने पर ही मार्ग पर भेजने की बाध्यता के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बसों में सवारियां पूरी होने पर ही चालक और परिचालक बसों को मार्ग पर लेकर गए। एआरएम संजीव कुमार ने बताया बसों को समय से बस स्टैंड पर खड़ा कराया गया है। सवारियां कम निकलने के कारण बसों को यात्रियों की संख्या के आधार पर ही मार्ग पर रवाना किया जा रहा है। मतदान के चलते सवारियां कम निकली हैं। संवाद