फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there was scuffle between relatives and police during police went to arrest accused In Agra

Agra: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस व परिजनों में हाथापाई, दरोगा के हाथ में लगी चोट, आरोपी भी छुड़ा ले गए

Thu, 19 Jan 2023 07:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 07:42 PM IST
सार

आगरा में मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। वह आरोपियों को छुड़ा ले जाने में कामयाब भी रहीं। इस दौरान दरोगा के हाथ में चोट भी लग गई।

विज्ञापन
there was scuffle between relatives and police during police went to arrest accused In Agra
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के मिढ़ाकुर कस्बा में मंगलवार की रात दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन, महिलाएं पुलिस से छीनाछपटी कर आरोपी को छुड़ा ले गई। इसमें दरोगा के हाथ में चोट भी लग गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। 

विज्ञापन


कस्बा मिढ़ाकुर निवासी इंद्रजीत पुत्र रामसेवक कस्बे में चाट की ढकेल लगाता है। उसका कस्बे के रहने वाले यदुवीर से पैसों का लेनदेन है। मंगलवार रात को यदुवीर अपने साथियों के साथ इंद्रजीत के घर पहुंच गया। यदुवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंद्रजीत को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंग इंद्रजीत को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज मिढ़ाकुर विश्वदीप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर महिलाएं टीम से भिड़ गई। महिलाएं पुलिस से छीनाछपटी कर आरोपी को छुड़ा ले गई। इस दौरान चौकी इंचार्ज के हाथ में चोट आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक चंद दीक्षित का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मिढ़ाकुर निवासी यदुवीर सिंह व जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र ऊदल सिंह, प्रभाव पुत्र राजवीर, विनोद उर्फ बिन्नी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। प्रकरण में पुलिस ने अपनी तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed