फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was power failure for 50 hours, people remained worried

Agra News: 50 घंटे रही बिजली गुल, लोग रहे परेशान

Sun, 25 Aug 2024 03:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for 50 hours, people remained worried
सोरोंजी। विकासखंड के ग्राम ब्रह्मपुरी, गुडगुड़ी, रायपुर आदि गांवों में भिटौना बिजली घर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। 22 अगस्त को इस फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली गुल हो गई। जो कि शनिवार को बहाल हो सकी। इस दौरान 50 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान रहे। कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित भिटौना बिजली घर के फीडर नंबर 9 से सोरोंजी के गांव ब्रह्मपुरी, गुडगुड़ी, रायपुर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति दी जाती है। इस फीडर पर 22 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मी फीडर पर आई खराबी को सही करने में लगे रहे लेकिन कर्मियों को इसे सही करने में करीब 50 घंटे लग गए। यह खराबी 24 अगस्त शनिवार की दोपहर 12 बजे ही सही हो सकी। करीब 50 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। बच्चे और बुजुर्ग उमस से अधिक परेशान रहे। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार की सुबह तक पेयजल के लिए भी ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। जब शनिवार की दोपहर में बिजली आई तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण योगेंद्र भारद्वाज, ब्रह्मानंद, जवाहर लाल, सत्यप्रकाश, मुकेश, सुनील, जितेंद्र ने बताया कि आम दिनों में भी बिजली केवल पांच से छह घंटे ही मिल पाती है। इससे लोग काफी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed