{"_id":"69a20be7fd7d75c336019eb2","slug":"there-was-no-coordination-between-the-departments-in-the-investigation-of-the-warehouse-construction-scam-agra-news-c-364-1-ag11010-125802-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गोदाम निर्माण धांधली की जांच में विभागों में नहीं बना तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गोदाम निर्माण धांधली की जांच में विभागों में नहीं बना तालमेल
Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
आगरा। सहकारी समिति के 21 गोदामों के निर्माण में धांधली की जांच के लिए विभागों में तालमेल नहीं बन पा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सहकारिता विभाग पर पूरे प्रपत्र नहीं सौंपने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं सहकारिता विभाग के अधिकारी जांच में सहयोग और प्रपत्र देने का दावा कर रहे हैं।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को टीएसी जांच कमेटी में नामित किया गया है। उनकी टीम में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता भवन लोक निर्माण विभाग को किया है। तीन सदस्यीय टीम को 21 में से 14 गोदामों की जांच करनी है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को पत्र लिखा था। उनसे गोदामों की जांच के लिए अनुबंध, माप पुस्तिका, देयक, टेस्ट रजिस्टर आदि जरूरी अभिलेख मांगे गए थे। उन्होंने पूरे अभिलेख अभी तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिन अधूरे अभिलेखों को विभाग में भेजा गया है वह भी सत्यापित नहीं हैं। ऐसे में जांच शुरू करने में देरी हो रही है। वहीं सहकारिता आयुक्त विमल कुमार का कहना है कि 14 गोदामों की जांच के लिए नामित टीम को जरूरी प्रपत्र दे चुके हैं। आगे भी वह जो भी दस्तावेज मांगेंगे उपलब्ध करा दिए जाएंगे।