{"_id":"673cd16010a7a2e61908b3ae","slug":"there-was-fierce-fighting-between-the-two-sides-many-injured-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123956-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
Tue, 19 Nov 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में जमीन की मेड़ को लेकर पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान तीन महिला सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कासगंज अस्पताल रेफर किया।
क्षेत्र के गांव बदनपुर में जमीन की मेड़ को लेकर सोमवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तकरीबन आधे घंटे तक दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट पत्थरों से हमला किया। इस संघर्ष में तीन महिला सहित 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। घटना के अनुसार विनोद व राजेंद्र दोनो एक ही परिवार के लोग है। आरोप है कि सोमवार को देर रात विनोद के खेत की मेंड़ राजेंद्र के पुत्र अनुज ने काट दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आपसी संघर्ष में दोनों पक्ष के राजेंद्र, राकेश, अनुज संजीव ,उमेश, रेखा देवी, अमरावती, सुवीन, विनोद, चरण सिंह, संजू, बबलू, फूलवती, सहित 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।