{"_id":"67f01dd7be5d172cad0a8d40","slug":"there-was-an-alert-in-the-whole-district-regarding-friday-prayers-kasganj-news-c-175-1-kas1001-130121-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में रहा अलर्ट
Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन बेहद चौकन्ना और सतर्क रहा। पूरे जिले में मस्जिदों व उनके आसपास के इलाकों में पुलिसबल की तैनाती रही। अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती स्वयं जुमे की नमाज को लेकर शहर की जामा मस्जिद पर मौजूद रहे।संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद से विरोध की आशंका को के मद्देनजर शासन व प्रशासन पूरे अलर्ट पर है। शासन ने सभी जिलों में विशेष अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में जुमे की नमाज को लेकर जिले में काफी सतर्कता रही। शहरी क्षेत्र सहित बिलराम, ढोलना, सोरोंजी, सहावर, अमांपुर, पटियाली, गंजडुंडवारा, भरगैन सहित जिले के सभी इलाकों में पुलिस व पीएसी बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे। सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र की मस्जिदों के बीच भ्रमणशील रहे। जुमे की नमाज शांतिपूर्वक होने के बाद मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों से सुरक्षा व्यवस्था हटाई गई। इसके बाद ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन