फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride and groom fought on the wedding stage

UP: शादी की स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत...लड़ बैठी दुल्हन, फेरों से पहले टूटा रिश्ता; बैरंग लाैटी बरात

Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
सार

मैनपुरी क्षेत्र में शादी समारोह में दूल्हे की एक हरकत से सन्नाटा पसर गया। दूल्हा-दुल्हन में नोकझोंक हुई। घंटों पंचायतों का दाैर चला, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। फेरों से पहले रिश्ता टूट गया। बरात को बैरंग लाैटना पड़ा।

विज्ञापन
bride and groom fought on the wedding stage
Bride and groom ai - फोटो : AI Generated

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र की कुसमरा चौकी के एक गांव में बुधवार रात शादी समारोह में स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच नोकझोंक हो गई। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध से आ रही थी। स्टेज पर ही गाली-गलौज करने लगा था। कई घंटों चली पंचायत के बाद भी वर-वधु पक्ष में बात नहीं बनी। बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

 

कुसमरा चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की पुत्री की बारात बुधवार को जनपद इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बरात गांव पहुंचने पर खूब आवभगत की गई। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को बताया कि जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हा स्टेज पर कुछ लड़खड़ाया। इस पर दुल्हन ने कुछ खास ध्यान नहीं दिया। 

ये भी पढ़ें-UP: कमरे में मिले दंपती के शव, बिलख रही थी 20 दिन की बेटी; मौत से पहले वीरू ने व्हाट्सएप पर इन्हें भेजी ऑडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, जब दूल्हा जयमाला डालने के लिए पास आया तो उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। उसने गाली-गलौज भी की। इसी बात पर दुल्हन पीछे हट गई और शराबी के साथ शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इधर, लड़की की न सुनकर वहां मौजूद रिश्तेदार व अन्य लोग सन्न रह गए।

 
विज्ञापन

सभी ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। मगर, दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद घराती और बराती पक्ष के लोगों के बीच कई घंटों तक पंचायत चली। सभी ने जब दुल्हन की रजामंदी के बारे में पूछा तो उसने साफ कह दिया कि वह किसी शराबी के साथ जीवन नहीं बिता सकती। लड़के पक्ष की ओर से पुलिस बुला ली गई। 

ये भी पढ़ें-UP: बड़ी बेटी से दुष्कर्म, बेटे की हत्या...पीड़ित मां का दर्द सुन महिला आयोग अध्यक्ष ने लगाई पुलिस को फटकार

मगर, दुल्हन के इंकार के आगे पुलिसकर्मी भी कुछ न कह सके। दोनों पक्ष के लोग चौकी पर भी पहुंचे। वहां पर भी बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। आखिरकार दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर घर वापस लौट गया। इधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हा पक्ष की उन्होंने सभी मांगों को पूरा किया। मगर, वह दुल्हन के लिए कपड़े और जेवर भी घटिया किस्म के लेकर आए थे।

दुल्हन के निर्णय की हो रही सराहना
पहले तो दुल्हन के परिजन भी शादी से इंकार को लेकर परेशान हो गए थे। मगर जब बेटी की इंकार की वजह के बारे में सही जानकारी हुई तो उन्होंने भी बेटी का साथ देते हुए फैसले का समर्थन किया। उनका कहना था कि जो लड़का अपनी शादी के दिन शराब पीकर आ सकता है। उसकी दिनचर्या कैसी होगी, बेटी ने जो निर्णय लिया है वह एकदम सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed