फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There should be a complete ban on the slaughter of cow - Swami Hariharananda

गोमाता के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगे-स्वामी हरिहरानंद

Sun, 26 Sep 2021 10:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
There should be a complete ban on the slaughter of cow - Swami Hariharananda
सोरों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोसेवा गतिविधि की ब्रंज प्रांत की बैठक में मंचासीन अतिथि। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों तीर्थंनगरी के एसटीडीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि की ब्रज प्रांत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गोसेवा के क्षेत्र में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को सराहा गया। वहीं आगामी वर्ष में गौसेवा के कार्य को और विस्तार देने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

वृंदावन से आए महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद ने गोमाता के कत्ल पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब गोशाला के लिए अनुदान की मांग करते हैं, तो बहुत कागज मांगे जाते हैं, परेशान किया जाता है। इसके विपरीत 500 गाय वाले गोशाला संचालक 2000 गाय दिखाकर आयोग के भ्रष्ट अफसरों को पैसा देकर अनुदान स्वीकृत करा लेते हैं।
विज्ञापन

गोसेवा गतिविधि के प्रांत संयोजक रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि ब्रज प्रांत के स्वयंसेवकों ने गोसेवा करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। द्वितीय सत्र में संघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, हेमेंद्र शास्त्री, महेश त्रिवेदी, माधव उपाध्याय, विवेक वशिष्ठ, उमाकांत शर्मा, अरविंद कुमार, कुलदीप नगर विस्तारक, रविंद्र ब्रह्मचारी, चोबसिंह मौर्य, स्वामी नरोत्तमानंद, जयकिशन तिवारी, रामकुमार मैथिल, नरेश बरबारिया, रामकुमार शर्मा, लटूरी शर्मा मौजूद रहे।
क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख पवन हनुमान ने आगरा के सुशील को आगरा विभाग संयोजक, चंद्रनगर के पंकज को चंद्रनगर का सह विभाग संयोजक, बरेली के नीरज कुमार को बरेली का सह विभाग संयोजक, मुख्यमंत्री से सम्मानित एटा के विनोद चौहान को परीक्षण प्रमुख का दायित्व सौंपा।

गो पालक स्वयंसेवकों ने पंचगव्य उत्पादों के स्टाल लगा रखे थे। जिनसे उत्पाद खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। इन स्टालों पर गाय के गोबर से निर्मित चप्पल, माला, मूर्ति, दीपक आदि व गौमूत्र से निर्मित सैनिटाइजर, औषधि आदि की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed