फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is relief in the budget for the middle class as well as the employees.

Agra News: मध्य वर्ग के साथ कर्मचारियों के लिए भी बजट में है राहत

Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is relief in the budget for the middle class as well as the employees.
बजट पर चर्चा करते बेसिक हेल्थ वर्कर और पर्यवेक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
मैनपुरी। बेसिक हेल्थ वर्कर और पर्यवेक्षक संघ की बैठक रविवार को शहर कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में बजट पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने कहा कि बहुत सालों बाद किसी सरकार द्वारा मध्य वर्ग और पारिवारिक एवं सरकारी कर्मचारी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह गौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत अच्छा बजट पेश किया है इसका लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विपन कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने आम आदमी की समस्या को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। हरिभान सिंह जिला मंत्री ने कहा है कि इस तरह का बजट अभी तक कभी नहीं देखने को मिला। सचिन यादव प्रदेश मंत्री ने कहा कि बजट मध्य वर्ग के साथ कर्मचारियों के लिए भी राहत भरा है। रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बजट हर वर्ग के लिए बहुत राहत देने वाला है। शैलेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने आयकर में छूट का स्लिप बढ़ाया है इससे निश्चित रूप से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। चर्चा के दौरान सिद्धार्थ सिंह, अनिल कुमार, संजीव तिवारी, वीरेंद्र कुमार, रोहित कुमार, राजीव कुमार्र, सुधा चौहान, संगीता राजपूत, पूजा वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed