{"_id":"67630f413b56a5306807cfb9","slug":"there-is-no-direct-bus-service-to-prayagraj-only-one-train-is-available-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125181-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रयागराज लिए नहीं है सीधी बस सेवा, सिर्फ एक ट्रेन का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रयागराज लिए नहीं है सीधी बस सेवा, सिर्फ एक ट्रेन का सहारा
Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज की तरफ से प्रयागराज जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है, इसके चलते जिलेवासियाें को प्रयागराज जाने के लिए सिर्फ ट्रेन के भरोसे रहते हैं। जबकि रेलवे द्वारा भी सिर्फ एक साप्ताहिक रेल का ही संचालन किया जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को टूकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है।
अब जब कुंश शुरू हुआ है तो कासगंज से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ में शामिल होने जाएंगे लेकिन इसके लिए रोडवेज द्वारा फिलहाल कोई तैयारी नहीं है। कासगंज से वर्तमान में एक भी बस प्रयागराज के लिए संचालित नहीं की गई है। इससे बस से जाने वाले यात्रियों को टूकड़ों में सफर करते हुए प्रयागराज जाना पड़ता है। वहीं रेलवे द्वारा भी फिलहाल सिर्फ एक ही ट्रेन का संचालन प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। यह ट्रेन भी सिर्फ साप्ताहिक ही चलती है। इससे रेल से जाने वाले यात्री भी परेशान रहते हैं। वह पूरे एक सप्ताह प्रयागराज जाने के लिए रेल का इंतजार करते हैं।
फिलहाल प्रयागराज के लिए एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। कुंभ मेला के लिए बसों का संचालन प्रस्तावित है। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - ओमप्रकाश, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक