फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no digital X-ray film in the district hospital for the last 3 months

Mainpuri:जिला अस्पताल में तीन महीने से नहीं डिजिटल एक्सरे फिल्म...मोबाइल और कागजों पर दी जा रही रिपोर्ट

Thu, 15 May 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 15 May 2025 12:18 AM IST
सार

जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म नहीं होने के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। मोबाइल या फिर कागज पर मरीजों को रिपोर्ट दी जा रही है।

विज्ञापन
There is no digital X-ray film in the district hospital for the last 3 months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मैनपुरी के महाराजा तेजसिंह जिला अस्पताल में 3 महीने से एक्सरे फिल्म नहीं मिल रही है। डॉक्टर मरीजों को कागज की रिपोर्ट दे रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के वादे तो किए जाते हैं, मगर वास्तविकता में उन्हें बदहाल व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


अस्पताल में 3 महीने पहले डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई थी। तभी से एक्सरे फिल्म उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को या तो मोबाइल पर या फिर कागज की रिपोर्ट दी जा रही है। जिला अस्पताल में पहले से ही कक्ष संख्या 17 में डिजिटल एक्सरे मशीन संचालित हो रही थी। विभाग ने मरीजों के बेहतर सुविधा देने के लिए एक और डिजिटल मशीन अल्ट्रासाउंड रूम के पास लगा दी। विभाग ने मशीन तो उपलब्ध करा दी लेकिन एक्सरे फिल्म आज तक उपलब्ध नहीं करा सका। 
विज्ञापन


कई बार मामूली फ्रेक्चर होने पर कागज की रिपोर्ट या मोबाइल में स्पष्ट नहीं आता है जिससे मरीज को सही उपचार नहीं मिल पाता है। इसकी शिकायत डॉक्टर भी सीएमएस से कर चुके हैं लेकिन डिजिटल एक्सरे के लिए फिल्म उपलब्ध नहीं हो सकी है। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि डिजिटल एक्सरे फिल्म के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई जा चुकी है जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed