फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There are 97 polling stations in the district, very sensitive plus

जिले में 97 मतदान केंद्र हैं अति संवेदनशील प्लस

Sat, 10 Apr 2021 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
There are 97 polling stations in the district, very sensitive plus
मैनपुरी। गत चुनावों में हुई गड़बड़ियों और विवादों के आधार पर पंचायत चुनाव के लिए जिले में 97 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से तैयार की गई सूची में 146 अन्य मतदान केंद्रों को भी अति संवेदनशील बताया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए 982 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए 2085 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट पुलिस विभाग ने तैयार की है। इसमें पूर्व चुनावों में हुए विवाद और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता का निर्धारण किया गया है। सभी थानों से ली गई रिपोर्ट के अनुसान पुलिस विभाग ने 97 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस घोषित किया है।
विज्ञापन

ये वे केंद्र हैं जहां विवाद या गड़बड़ी होने की आशंका सर्वाधिक है। इसके बाद दूसरी श्रेणी में अति संवेदनशील केंद्र रखे गए हैं। जिले में इनकी संख्या 146 है। ये वे केंद्र हैं, जिन पर पूर्व में कभी न कोई विवाद हुआ है। इसके अलावा आठ मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में भी रखा गया है। 731 मतदान केंद्र सामान्य की श्रेणी में हैं। विभिन्न संवेदनशीलता की श्रेणियों में रखे गए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। अगर कहीं भी कोई मतदान में बाधा डालता है तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की होगी निगरानी
ऐसे सभी मतदान केंद्र जो संवेदनशीलता की श्रेणी में रखे गए हैं, वहां चुनाव आयोग की ओर से वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए गए हैं। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संभव हुआ तो अति संवेदनशील प्लस के मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी की जाएगी।

थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मतदान केंद्रों की संवदेनशीलता श्रेणी निर्धारित की गई है। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। ऐसे केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
मधुवन कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed