फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft near police post cut the roof of Saraf shop stolen jewelry worth 17 lakhs in agra

Agra Crime: पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर चोरी, सराफ की दुकान काट दी छत, 17 लाख के गहने उड़ाए

Sat, 15 Jul 2023 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

बरहन के आंवलखेड़ा में चोरों का दुस्साहस। चोर सोने चांदी के आभूषणों की दुकान की छत काटकर जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब सराफ ने दुकान को खोला। 
 

विज्ञापन
Theft near police post cut the roof of Saraf shop stolen jewelry worth 17 lakhs in agra
सराफ की दुकान काट दी छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बरहन के आंवलखेड़ा में चोरों ने दुस्साहस दिखाया। पुलिस चौकी से मात्र 10 कदम की दूरी पर सराफ की दुकान में चोरी की। छत काटकर 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने 8 घंटे बाद तहरीर ली।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव बुर्ज कढेर, चावली, एत्मादपुर निवासी विजय चौहान की आंवलखेडा पुलिस चौकी के बराबर में स्थित गुरुनानक मार्केट में राजेंद्र ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। मार्केट मलखान सिंह का है। उनका दुकानों के पीछे ही घर है। विजय ने बताया कि दुकान में शटर के साथ चैनल भी लगा रखा है। मार्केट के मालिक का घर और पुलिस चौकी पास होने की वजह से वह दुकान को सुरक्षित समझते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दी जानकारी 

शुक्रवार सुबह सात बजे मलखान के बेटे सोनू ने फोन कर दुकान की छत टूटी होने की जानकारी दी। वह पहुंचे और दुकान खोली। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर काउंटर और अलमारी में रखे 200 ग्राम सोने और 10 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। आंवलखेड़ा चौकी पुलिस पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, लेकिन चोर नजर नहीं आए। थानाध्यक्ष बरहन राजीव कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

चौकी की पुलिस क्या कर रही थी, आठ घंटे बाद ली तहरीर

घटना से पुलिस की सक्रियता सवालों के घेरे में है। पीड़ित सराफ विजय चौहान ने बताया कि वह सुबह 10 बजे थाना बरहन पर गए थे। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन तहरीर नहीं ली। वह तहरीर देने के लिए थाने और चौकी पर चक्कर काटते रहे। अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद शाम 6 बजे तहरीर ली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि चौकी के बगल में चोर छत काटते रहे, पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? यहां रात में गश्त भी नहीं होती है। चौकी के बराबर में वारदात कर चोर पुलिस को सीधी चुनौती दे रहे हैं। दो दिन पहले ही दयालबाग चौकी क्षेत्र में हाईवे पर स्थित खंदारी फ्लाईओवर पर दो डकैती और एक लूट की वारदात हुई थी। तब भी हाईवे पर पुलिस सक्रिय नहीं थी।
 

ट्रांस यमुना कालोनी में दो घरों में लाखों की चोरी

ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-1 और बी ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात को दो मकानों में चोरी हुई। कॉलोनी निवासी शरद राठौर का परिवार लेडी लाॅयल में भर्ती उनकी भाभी के पास गया था। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार सुबह 9 बजे चचेरा भाई राहुल पहुंचा तो घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। चोरों ने दो कमरों की कुंडी तोड़ी थी। चोर 7.5 लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उधर, ट्रांस यमुना बी ब्लॉक निवासी ज्ञानवती देवी के यहां चोरी हुई। परिवार घर में मौजूद नहीं थी। चोर 25 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। थाना प्रभारी एत्माद्दौला राजकुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed