फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tantrik misdeed a woman in name of Tantra in Mainpuris Bhogaon

तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत

Sat, 15 Jul 2023 07:31 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भोगांव (मैनपुरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोगांव (मैनपुरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 15 Jul 2023 07:31 AM IST
सार

11 जुलाई को जानकारी होने के बाद जब पीड़िता का पति जब तांत्रिक के आश्रम गया तो वहां उसकी पिटाई की गई थी। शुक्रवार की सुबह गांव के पास से तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Tantrik misdeed a woman in name of Tantra in Mainpuris Bhogaon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को मरघट पर ले जाकर तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस सहयोगी पत्नी की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 28 जून को अपनी पत्नी को इलाज के लिए गांव वनहार तंत्र क्रिया करने वाले सिपाहीराम के पास ले गया था। वहां पर तांत्रिक की पत्नी ममता भी मौजूद थी। तांत्रिक महिला का इलाज करने की बात कह कर उसे मरघट पर ले गया था। वहां उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही दुष्कर्म किया था। इस बारे में 11 जुलाई को जानकारी होने के बाद जब पीड़िता का पति जब तांत्रिक के आश्रम गया तो वहां उसकी पिटाई की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस तांत्रिक और उसकी पत्नी की तलाश कर रही थी। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस अब तांत्रिक की पत्नी ममता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed