{"_id":"629a474c9742b55b9434749d","slug":"theft-in-three-home-kasganj-news-agr535722577","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन मकानों के ताला तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन मकानों के ताला तोड़कर आभूषण व नकदी की चोरी
विज्ञापन
कासगंज में गंजडुंडवारा के गांव समसपुर में चोरी की घटना के मायूस बैठे घरवाले ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम समसपुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी की। चोर मकान में रखे आभूषण और नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात पर ग्रामीणों ने रोष जताया।
गांव निवासी साहेब की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। मकान पर ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने मकान का ताला तोड़ लिया और मकान में घुस गए। मकान में रखे बक्सा व अलमारी से कुंडल, झाले, अंगूठी, पेंडल आदि चोरी कर लिए। वहीं, बक्से में रखी 2000 रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। ग्राम निवासी कैसर खां मुंबई में रहते हैं। उनका गांव के मकान में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर उनके मकान में रखा सामान चोरी कर लिया। इसके अतिरिक्त मोहम्मद उमर के मकान में भी चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। वह हाल में हैदराबाद में रह रहे हैं। दोनों को ही चोरी की घटना की जानकारी दे दी गई हैं। उनके अभी गांव न आने पर यह जानकारी नहीं हो सकी कि चोर उनके मकान से क्या सामान चोरी कर ले गए हैं।
चोरी की घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों मकानों पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है। अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई हैं। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त किए जाने की मांग की है।