फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in the closed house in Shamsabad agra

आगरा: शमसाबाद में मृतक दंपती के बंद पड़े मकान में चोरी, दो साल पहले डकैती दौरान हुई थी हत्या

Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 06:31 PM IST
सार

आगरा के कस्बा शमशाबाद के हरसहाय खिड़की मोहल्ले में चोरों ने तीन मकानों का निशाना बनाया। इनमें एक मकान उन दंपती का है, जिनकी दो साल पहले डकैती के दौरान हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
theft in the closed house in Shamsabad agra
दरवाजे पर टूट पड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात को बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी मकान में दो साल पहले डकैती के दौरान दंपती की हत्या कर दी गई थी। अब फिर चोरों ने निशाना बनाया। इसके अलावा पड़ोस के दो बंद मकानों के भी ताले तोड़े गए। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात होने से लोगों दहशत है। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


कस्बा के घनी आबादी वाले मोहल्ला हरसाय खिड़की में करीब दो साल पहले सराफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता (62) और उनकी पत्नी लता गुप्ता की घर में डकैती के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने हत्या कर करोड़ों रुपये के गहने लूटे थे। तब से उनका मकान बंद रहता है। मृतक दंपती की तीन पुत्रियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है। मृतक की बड़ी पुत्री दामाद आगरा में रहते हैं। उनका बहुत कम यहां आना होता है।   
विज्ञापन


मृतक के भतीजे विकास गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री 15 दिन पहले मकान की सफाई करने आई थी। तभी मकान खोला गया था। चोरी की घटना के संबंध में थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है, जिसमें कुछ घरेलू सामान चोरी होना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed