फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in shope and house, kasganj

अलग अलग तीन स्थानों पर चोरों ने ताला तोड़कर किया की चोरी

Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft in shope and house, kasganj
कासगंज की तकियागली में मकान में चोरी की वारदात के बाद बिखरे पड़े ज्वैलरी के खाली बॉक्स - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद में रविवार रात अलग-अलग स्थानों से चोरों ने तीन स्थानों पर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर कासगंज एवं सोरों में दो मकानों और पटियाली में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए। मामले में पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की तकिया गली निवासी वीरेंद्र के मकान में एलआईयू में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिशचंद्र रहता है। छुट्टियों के कारण वह अपने घर मथुरा गए थे। वहीं अपने परिवार के साथ आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर रहता है। हालांकि उसका कुछ सामान नगला तकिया वाले मकान में भी रखा रहता है।
विज्ञापन

रविवार रात चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया। मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी और बक्से में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मकान के ताले टूटे देखकर सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिक वीरेंद्र को दी। सूचना पर वीरेंद्र और पुलिस मौके पर पहुंच गई। भवन स्वामी वीरेंद्र ने बताया कि चोर उनके मकान से 360000 रुपये की नकदी एवं लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की तहरीर ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सोरों के कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी राकेश कुमार अपने परिजनों के साथ 23 नवंबर को शादी समारोह में भाग लेने बरेली गए थे। सोमवार सुबह लौटने पर घर के दरवाजे का ताले टूटे पड़े थे। राकेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। राकेश ने बताया कि चोर बक्से का ताला तोड़कर 20000 की नकदी, एक जोड़ी सोने की जंजीर, दो जोड़ी पायल, कानों के कुंडल तथा एक सूट केस चोरी कर ले गए। राकेश ने तहरीर दी। पुलिस घटना का मौका मुआयना किया।

वहीं पटियाली तहसील के थाना दरियावगंज निवासी बबलू पुत्र रामबाबू की गांव के मैन बाजार में कृष्णा फ़ोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति बबलू रविवार को दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और सात हजार रुपये चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह ताले टूटे देखकर लोगों ने घटना की जानकारी बबलू को दी। मामले में बबलू ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed