फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in Olenda of Fatehpur Sikri for the second time in a month thieves gave a big challenge to the police

UP: फतेहपुर सीकरी के ओलेंडा में एक महीने में दूसरी बार चोरी, पुलिस को चोरों ने दे डाली बड़ी चुनौती

Fri, 22 Aug 2025 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 02:15 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के ओलेंडा में एक महीने में दूसरी बार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Theft in Olenda of Fatehpur Sikri for the second time in a month thieves gave a big challenge to the police
चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम ओलेंडा में एक माह में ही दूसरी बार चोरों लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती दी है। बृहस्पतिवार रात ग्रामओलेंडा में श्यामवीर परमार पुत्र अर्जुन सिंह परमार के घर में ऊपर के रास्ते प्रवेश कर चोरों ने कमरों में प्रवेश किया और उसमें रखी अलमारी की लॉकर तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण और 70,000 रुपए  नगद चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को जागने पर हुई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि चोरों ने  70,000 रूपये नकद, सोने का मंगल सूत्र,  चार अंगूठी , एक गले का हार, कानों के बृजमाला, झुमकी आदि समान चुरा लिया।
विज्ञापन


 बता दें विगत 24 जुलाई की रात को भी ओलेंडा में ही चोरों ने बृजेश शर्मा के घर में घुसकर करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उससे पूर्व जुलाई माह में ही हुई चोरी का पुलिस द्वारा खुलासा भी किया गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।  वहीं डाबर खानुआ मार्ग पर सिरौली में सड़क किनारे गयाप्रसाद पुत्र फगुनी के खोखा के ताले तोड़ कर चोरों ने हजारों की कीमत का परचून का सामान और नकदी चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed