फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in jewelery Shop Kuraoli Mainpuri Crime News

मैनपुरीः नकब लगाकर सराफ की दुकान में चोरी, लाखों के जेवरात ले गए चोर

Sun, 29 Dec 2019 03:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Dec 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Theft in jewelery Shop Kuraoli Mainpuri Crime News
सराफ की दुकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के कुरावली नगर कस्बे में घिरोर मार्ग पर स्थित सराफा दुकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान मालिक को वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी ने थाना पुलिस और डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। दुकान के पास ही रहने वाले तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


घिरोर रोड निवासी अनुज कुमार राठौर पुत्र कृपाल सिंह राठौर मकान के सामने ही कुशाग्र साड़ी एंड ज्वैलर्स के नाम से सोने, चांदी और कपड़े की दुकान किए हुए हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। साथ ही दुकान में लिंटर के पास नकब लगा हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही उन्होंने परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ करहल अशोक कुमार, सीओ भोगांव प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिव कुमार चौहान ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान के पीछे ही रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और व्यापारी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस ने जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

ये सामान हुआ चोरी
दुकानदार अनुज कुमार के अनुसार चोर दो सौ ग्राम सोने के जेवर, आठ किलो चांदी, 50 हजार नकद, एक लाख रुपये का कपड़ा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द से जल्द से वारदात का खुलासा करके चोरों को जेल भेजा जाएगा। ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed