फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in bhogaun

मकान के ताले तोड़ 1.50 लाख के जेवर नकदी चोरी

Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
theft in bhogaun
भोगांव। गांव गिंगोरा में बृहस्पतिवार की सुबह चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब 1.50 लाख रुपया के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गिगोंरा निवासी हेतराम बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ खेत पर आलू की रोपाई करने के लिए गए थे। तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर के ताले तोड़ कर कमरे में रखी अल्मारी व बक्सा में रखी करीब 34 हजार रुपया की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख के जेवर आदि चोरी कर लिए। खेत से घर वापस लौटने पर ताले टूटे देख हेतराम के होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed