{"_id":"616f0d538415e36062410220","slug":"theft-from-arto-s-house-agra-news-agr512037226","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के घर से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ के घर से चोरी
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज स्थित फ्रैंडस कॉलोनी में चोरों ने एआरटीओ के घर से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख की चोरी कर ली। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद हो गए।
एआरटीओ विजय प्रताप सिंह एटा में तैनात हैं। उनकी वृद्ध मां मालती देवी घर पर रहती हैं। मंगलवार को बहन और बहनोई घर आए थे। सुबह 9:30 बजे उनकी मां, बेटी और दामाद के साथ ताजमहल देखने गई थीं। दोपहर 12:30 बजे लौटकर आईं तो अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि मुख्य गेट पर ताला लगा था।
चोर दीवार फांदकर अंदर आए थे। चोर अलमारी का लॉकर खोलकर 50 हजार रुपये और तकरीबन 2.5 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। कमरे के फर्श पर खून भी मिला। इससे आशंका है कि ताला तोड़ने के दौरान चोर घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। ब्यूरो