{"_id":"6283e5caf365650d3c783485","slug":"theft-crime-case-revealed-kasganj-news-agr533861523","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र में मई माह में अलग-अलग स्थानों पर तीन चोरी की घटनाएं हुई। इसका पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी करने के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। एक दुकान में चोरी करते समय नाबालिग सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुुटी थी।
क्षेत्र के ग्राम मुईउद्दीनपुर में गांव निवासी देवेंद्र के मकान से 16 मई को चोरी की गई, जिसमें 10 हजार रुपये की नकदी, आभूषण एवं पीतल के बर्तन चोरी किए गए। मामले की रिपोर्ट देवेंद्र ने नामजद नाबालिग व उसके एक साथी के खिलाफ दर्ज कराई गई। इससे पूर्व नौ मई को करतला रोड पर श्रीकृष्ण की किराना की दुकान में बाइक और मेवा आदि चोरी की गई। इसमें नाबालिग आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तीसरी चोरी की घटना चार मई को अतुल कुमार की विशाल कॉम्पलेक्स में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर चोरी की गई। कपड़े और सोने की अंगूठी चोरी हुई।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी नाबालिग के करतला रोड पर होने की जानकारी मुखबिर से पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लगातार तीन चोरी की घटना के बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी।