फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft at the house of a former army man Thieves knocked at midnight jewelery and cash Theft

पूर्व सैन्यकर्मी के घर चोरी: चोरों ने आधी रात को दी दस्तक, घरवालों को भनक तक न लगी...आभूषण और नकदी ले उड़े

Sun, 20 Oct 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:36 AM IST
सार

आगरा के बरहन में पूर्व सैनिक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर तिजोरी तोड़कर 7 किलोग्राम चांदी, 400 ग्राम सोने के गहने और चार लाख रुपये कैश उठा ले गए।
 

विज्ञापन
Theft at the house of a former army man Thieves knocked at midnight jewelery and cash Theft
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सहजा में शुक्रवार की रात पूर्व सैन्यकर्मी के घर से चोर नकदी और गहने चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गढी सहजा निवासी पूर्व फौजी विनोद बाबू ने पुलिस को बताया कि उनके दो भाई भी सेना में हैं। 17 अक्तूबर को वह बच्चे को दवा दिलाकर घर लौटे थे। रात करीब 9 बजे खाना खाकर पत्नी और बच्चों के साथ सो गए। सुबह करीब पांच बजे जागे तो कमरे का दरवाजा और तिजोरी खुली मिली। तिजोरी के अंदर रखा सामान गायब था। गहनों के खाली डिब्बे इधर-उधर पड़े थे।
विज्ञापन


बताया कि तिजोरी में घर के पुराने गहनों के अलावा दोनों भाइयों और बहनों के भी गहने थे। उनके मुताबिक घर से करीब 7 किलोग्राम चांदी और 400 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने बेटी की शादी के लिए तिजोरी में 4 लाख रुपये भी रखा था। वह भी चोर उठा ले गए। पुलिस ने विनोद बावू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरहन ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पहली नजर में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तिजोरी में कंप्यूटर चाबियों के ताले लगे होने के साथ काफी मजवूत है। तिजोरी का आसानी से लॉक खुलना मुश्किल है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed